शादी का झांसा देकर 7 साल तक शोषण: मुंबई की महिला से दुष्कर्म का आरोपी गोंडा में गिरफ्तार

 


शादी का झांसा देकर 7 साल तक शोषण: मुंबई की महिला से दुष्कर्म का आरोपी गोंडा में गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ सात वर्षों तक शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता मुंबई की रहने वाली है। करीब सात वर्ष पूर्व आरोपी रामबाबू मुंबई में मजदूरी के दौरान महिला के संपर्क में आया था। बातचीत और नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों साथ रहने लगे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा देकर महिला से लगातार संबंध बनाए और उसे विश्वास में लेकर शोषण करता रहा।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी चार माह पूर्व अचानक मुंबई छोड़कर गोंडा स्थित अपने गांव लौट आया। इतना ही नहीं, उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला किसी तरह आरोपी का पता लगाकर 5 फरवरी को गोंडा पहुंची और दो दिनों तक उसके घर पर रुकी। आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए। 7 फरवरी को जब महिला ने पुनः विवाह की बात कही तो आरोपी ने इंकार करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद पीड़िता ने कटरा बाजार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस