टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आवाहन पर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद कार्यालय पर सैकड़ों शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी एवं महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष नीतू जायसवाल ने किया।
शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से छूट दिए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा गया।
मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के निर्णय के बाद आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हे
तु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसे शिक्षकों ने नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध बताया।
धरना के पश्चात शिक्षकों ने पैदल मार्च कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अध्यादेश लाकर पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग दोहराई।
इस दौरान जिला मंत्री विजय नारायण पांडेय, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह,नन्द कुमार सिंह,घनश्याम सिंह,शाहिस्ता उस्मानी,वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी,ऋषभ सिंह,सौरभ मिश्रा,ऋषि तिवारी, उपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।




