उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में चोरों ने किया हाथ साफ,इन्वर्टर, कम्प्यूटर सिस्टम व तार की चोरी
उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में चोरों ने किया हाथ साफ,इन्वर्टर, कम्प्यूटर सिस्टम व तार की चोरी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रास
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित विद्युत उपकेन्द्र में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत उपखण्ड अधिकारी अमित मौर्या ने बताया कि 19/20 की रात अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत उपकेन्द्र स्थित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर,मॉनिटर,कीबोर्ड,माउस, पांच सौ मीटर बीजल तार व एबीसी केबल चोरी कर ले गये। गुरुवार की सुबह एसएसओ विवेक शुक्ला व शिवप्रसाद ने देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है,तथाअंदर रखा सामान भी गायब है। इन कर्मचारियों द्वारा चोरी की सूचना डायल 112 पर दी गयी तथा कार्यालय सहायक नितिन रस्तोगी द्वारा लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर भी दी गयी है।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
