महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की अनिभिज्ञता का फायदा उठाकर ठगने वाले बाइक चालक चढ़े पुलिस के हत्थे

 


महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की अनिभिज्ञता का फायदा उठाकर ठगने वाले बाइक चालक चढ़े पुलिस के हत्थे


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

प्रयागराज।। महाकुम्भ के दौरान माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान प्रयागराज की एयरपोर्ट पुलिस ने श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले 15 बाइक चालकों को गिरफ्तार कर उनकी बाइकों का सीज कर दिया है।

थाना एयरपोर्ट के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि कुछ बाइक चालक दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को मेले तक पहुंचाने के नाम पर एक हजार से पांच हजार रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। तो उन्होंने तत्काल अभियान चलाकर वसूली करने वाले बाइक चालक गैंग को हिरासत में लेकर उनकी बाइक जब्त कर पूछताछ किया।तो पूछताछ व जांच के दौरान पता चला की बाइक चालक गैंग के सदस्य श्रद्धालुओं की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर उनसे मनमानी तरीके से रुपये वसूल रहे थे। श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग में रोकते ही बाइक चालक गिरोह के सदस्य वहां पहुँच जाते थे। और मेले तक बाइक से पहुंचाने की बात कह कर उनसे मनमानी तरीके से रुपये वसूल रहे थे। सैकड़ों की संख्या में बाइक चालक गैंग के सदस्य यह कार्य कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चालक़ गैंग में हड़कंप मच गया। गैंग के सदस्यों पर कार्रवाई करने के बाद प्रभारी निरीक्षक द्वारा श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया जा रहा है जिससे वह किसी के झांसे में न आएं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस