डीएम व एसपी ने तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए
डीएम व एसपी ने तहसील मनकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील मनकापुर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान तहसील मनकापुर में कुल 131 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय,तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही तालाब जमीन की पैमाइश,अवैध कब्जा,चकरोड,नाली,अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें।शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं।उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
👉*जनसुनवाई के दौरान धुसवा खास के लेखपाल को निलंबित करने का डीएम ने दिया निर्देश......
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता श्रीमती कलावती निवासी धुसवा खास ने अवगत कराया कि संबंधित लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव के द्वारा उनकी वरासत नहीं की जा रही है काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है, जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने लेखपाल विनोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित करने के निर्देश उपजिलाधिकारी मनकापुर को दिए हैं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनकापुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर, तहसीलदार मनकापुर सत्यपाल सिंह,नायब तहसीलदार मनकापुर,जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव,जिला पूर्ति अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी,जिला कृषि अधिकारी,एक्सईएएन ग्रामीण अभियंता विभाग,सिंचाई विभाग,लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण,एसएचओ मनकापुर,छपिया,मोतीगंज तथा खोड़ारे सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


