बसन्तोत्सव पर्व एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत सरस्वती प्रतिमा की स्थापना


बसन्तोत्सव पर्व एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत सरस्वती प्रतिमा की स्थापना

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत में बसन्तोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विद्या की देवी कहलाने वाली हंसवाहिनी, वीणावादिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण प्रधानाध्यापक अशोक पाण्डेय द्वारा किया गया।



      कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि बसन्त पंचमी पर्व के तहत सरकार द्वारा संचालित योजना माता उन्मुखीकरण के उपलक्ष्य में प्रांगण में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी। जिसका पं0 कोकिल चतुर्वेदी द्वारा बसन्तोत्सव पर्व पर विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन केरने के पश्चात अनावरण किया गया। तदुपरांत विद्यालय की नौनिहाल छात्राओं द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ देशभक्ति गीत " बड़ा नीक लागै अपने देशवा की माटी" की बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति की गयी।



उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राएं ईशा सिंह,अनुष्का सिंह, रोशनी रिंकी,काजल,रेश्मी,पूनम,शिल्पी,अदितिएवं मानसी का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किया।वहीं उपस्थित अभिभावक माताओं को भी स्टेशनरी वितरित कर अपने बच्चो को समय से साफ सफाई के साथ विद्यालय भेजने की अपील किया।




         

इस अवसर पर जालिम सिंह,पं0 कोकिल,सहायक अध्यापिका मीनाक्षी गुप्ता,आरती,शिक्षा मित्र स्नेहलता सिंह,रेनू एवं अनुचर रिंकी सहित तमाम अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस