करेंट की चपेट में आकर सात वर्षीय बालक की मौत

 


करेंट की चपेट में आकर सात वर्षीय बालक की मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत भैय्या पुरवा आटा में करेंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि वह घर के अंदर पूजा कर रहे थे।बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे उनका सात वर्षीय नन्दन टीन शेड में उतरे करेंट की चपेट में आ गया।जिसे आनन फानन में नजदीकी निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।जहाँ पर बच्चे ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि तीन बेटियां व चार बेटों में नन्दन सबसे छोटा बेटा था। उनकी पत्नी का भी चार पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार गरीबी के चलते मजदूरी कर जीवन यापन करता है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस