विद्युत करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत,मातम में बदली खुशियां
विद्युत करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत,मातम में बदली खुशियां
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अतर्गत तालेपुरवा में एक युवक की करेंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत परसपुर के तालेपुरवा निवासी 40 वर्षीय रजनीश सिंह उर्फ विक्की पुत्र देवनरायन सिंह दोपहर बाद घर से अपने खेत गया था जहाँ पर वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गया।आनन फानन में परिजन सीएचसी परसपुर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक में युवक को मृत घोषित कर दिया।
👉छह फरवरी
को हुई शादी को लेकर शनिवार को था बहू भोज कार्यक्रम.......
बताया जा रहा है कि गत छह फरवरी को परिवार में लड़के की शादी थी जिसमे बहू विदा होकर आयी थी खुशी के माहौल को लेकर शनिवार को बहूभोज का आयोजन था। कि तभी दोपहर बाद करेंट की चपेट में आकर हुई घटना के बाद परिजनों की खुशियां मातम में बदल गयी, और गांव में कोहराम मच गया।इसकी दुखद खबर फैलते ही सगे सम्बंधी सीएचसी की तरफ दौड़ पड़े।देखते ही देखते सीएचसी पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। अचानक हुई इस ह्रदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध रहा।
मृतक के चचेरे भाई अंकित सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।


