उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनां के तहत शिक्षक हुये प्रशिक्षित
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनां के तहत शिक्षक हुये प्रशिक्षित
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगत पंचायत परसपुर स्थित ब्लॉक संशाधनकेन्द्र मे उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनांतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ0 अनूप सिंह चौहान द्वारा श्रीअन्न के उत्पादन जैसे कोदो,सावा,काकुन,रागी आदि के उत्पादन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
वहीं मुख्यवक्ता के रूप में किसान रविशंकर सिंह उर्फ पवन ने श्रीअन्न की जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में बढ़ रही बीमारियों से बचाव में श्रीअन्न की बहुत महत्ता है,बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके विकास के लिए भोजन में मिलेट्ज अतिआवश्यक है। श्रीअन्न से बनने वाले भोज्य उत्पाद जैसे खीर,लड्डू,बिस्कुट,दलिया आदि के बारे में अध्यापकों को व्यापक रूप से जानकारी दी गई।
इस मौके पर अरुण शुक्ला,श्रवण कुमार,पशुपति,अरविंद,शारदा प्रसाद,सुमन सिंह,किरन सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।।


