कांग्रेसीजनो ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

 


कांग्रेसीजनो ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में भारत रत्न बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

      इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर वास्तविक जननायक थे उन्होंने आजीवन सादगी का पालन किया। मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने वालों की वजह से देरी होने के कारण जब उनके पिताजी को जमींदार द्वारा पीटा गया तब उनका खुद जमींदार के घर पहुंचकर ये कहना कि आइए मैं आपकी दाढ़ी बना देता हूं मेरे पिता जी वृद्ध हो गए हैं। ऐसे कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर हम कांग्रेसीजन अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें तथा उनके विचारों को नमन करते हैं।

         इस अवसर पर प्रवक्ता शिवकुमार दूबे,शाहिद अली कुरेशी सभासद,वाजिद अली,विकास मनोहर श्रीवास्तव,अजय रस्तोगी,सलीम कुरैशी,लालबहादुर कनौजिया,हरीराम वर्मा,जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस