बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को याद कर किया नमन


बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद को याद कर किया नमन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता आंदोलन के अगुवा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।


इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 23जुलाई 1906 को भावरा मध्यप्रदेश में सीताराम तिवारी और जगरानी देवी के पुत्र के रूप में जन्मे चंद्रशेखर तिवारी ने खुद को आजाद घोषित करते हुए अपना नाम चंद्रशेखर आजाद रखा और स्कूली जीवन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई जिस पर 15 कोड़ों की सजा खानी पड़ी। 1922 में सविनय अवज्ञा आंदोलन के बंद होने पर उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन कर अपने क्रांतिकारी साथियों राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, और अन्य के साथ लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेजी कमांडर सांडर्स को गोली से उड़ा दिया असेंबली में बम फेंका। अपने ही साथी के मुखबरी से प्रयागराज के तत्कालीन अल्फ्रेड पार्क वर्तमान चंद्रशेखर आजाद पार्क में अंग्रेजी फौजों की घेराबंदी के बाद गोलियां चलाते हुए आजीवन आजाद रहने के संकल्प को पूरा करने के लिए अंतिम गोली अपनी कनपटी पर मार ली और मात्र 24 वर्ष की आयु में अपने आप को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। ऐसे महान क्रांतिकारी को हम अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

       इस अवसर पर शिवकुमार दूबे,सगीर खान,सभासद शाहिद अली कुरेशी,अविनाश मिश्रा,अरविंद शुक्ला,अब्दुल्ला खान,तैयब,सुनील,जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस