महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया बसन्त पंचमी पर्व

 


महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया बसन्त पंचमी पर्व

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में बसन्त पंचमी पर्व के मद्देनजर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार तिवारी उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार एवं कार्यालय प्रभारी निधि सिंह ,उपमा तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस दौरान उपमा तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की गयी।


 तदुपरांत प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के समक्ष वसंत के आगमन और विद्या की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती के के बारे में प्रकाश डाला। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा कतारबद्ध होकर मां की चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया। 

        मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई                                   शिक्षक एवं शिक्षिकाएं

       इस अवसर पर उपमा तिवारी,पवन कुमार शुक्ला,विकास सिंह, सोमिल,सीपी मिश्रा,अजय सिंह , मंजीत राजपूत,शत्रोहन,नीतू पाण्डेय,नंदनी,मीना सिंह,वंदना श्रीवास्तव आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस