हाईस्कूल के छात्र छात्राओं की हुई विदाई शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद
हाईस्कूल के छात्र छात्राओं की हुई विदाई शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय एवं उप प्रधानाचार्य दर्शनानंद पाण्डेय ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुये कहा कि विदाई एक पड़ाव मात्र है,यात्रा अभी बाकी है। एक स्कूल से विदाई मात्र एक औपचारिकता नहीं,बल्कि जीवन के एक सुनहरे अध्याय का समापन और नए सफर की शुरुआत होती है। यह वह क्षण होता है, जब बीते वर्षों की यादें मन को भावुक कर देती हैं और आगे बढ़ने की उम्मीद नई ऊर्जा देती है।उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर कहा कि छात्रों को किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए,बल्कि सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से सफलता प्राप्त करनी चाहिए।
वही विद्यालय के छात्रों ने भी अपने विद्यालय जीवन के अनमोल अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने उन्हें न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, ल्कि गुरुजनों का स्नेह और अनुशासन भी सिखाया,जो आगे उनके जीवन में सहायक रहेगा। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षक भी विद्यार्थियों को गले लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षक नीरज कुमार सिंह,कपिल यादव,धर्मपाल विश्वकर्मा,रवि गुप्ता,मीना वर्मा,मीना तिवारी,संध्या सिंह,अंकिता सोनी,सुनीता सिंह सहित विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





