ट्रैक्टर से गिरकर 17 वर्षीय कांवड़िए की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
ट्रैक्टर से गिरकर 17 वर्षीय कांवड़िए की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
उमरीबेगमगंज गोण्डा।। थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी 17 वर्षीय एक कांवड़िया की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कजरी तीज के पावन पर्व के मद्देनजर उमरी गांव निवासी नीरज यादव ट्रैक्टर से गोण्डा स्थित श्री दुखहरण नाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते आजाद नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह अचानक नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुये शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।वहीं मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विधिक धाराओं मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच में जुट गयी है।
