स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की सात वर्षीय बेटी की मौत, दो गंभीर

 


स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की सात वर्षीय बेटी की मौत, दो गंभीर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। डेहरास-गोण्डा मार्ग पर कटेला के पास गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पिता और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सालपुर पाठक निवासी फिदा हुसैन (40) अपनी मां हबीरन (60) एवं सात वर्षीय बेटी सायना के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान गोण्डा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संख्या UP32FM2280 ने कटेला के पास उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल के ऊपर पलट गई। हादसे में सायना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिदा हुसैन और हबीरन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. लोकेश शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय गोण्डा रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।तथा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस