सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर पुलिस सख्त, दो पर मुकदमा


 सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर पुलिस सख्त, दो पर मुकदमा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। विनोद साहनी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर जातिगत एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर गोण्डा पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा विभिन्न प्लेटफॉर्मों की लगातार निगरानी की जा रही है। समाज में वैमनस्यता फैलाने वाली कथित टिप्पणियों के मामले में अब तक दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार इटियाथोक थाना क्षेत्र की काजल सिंह तथा करनैलगंज थाना क्षेत्र के कृष्ण कुमार निषाद के विरुद्ध समाज में द्वेष एवं वैमनस्य फैलाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि सोशल मीडिया पर समाज में द्वेष और वैमनस्य फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर जातिगत, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें और किसी भी पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस