कैंडिल मार्च निकालना पड़ा भारी, 8 नामजद समेत 50 के खिलाफ केस

 


कैंडिल मार्च निकालना पड़ा भारी, 8 नामजद समेत 50 के खिलाफ केस

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

नवाबगंज (गोण्डा)। दुल्लापुर गांव के विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में बिना अनुमति निकाला गया कैंडिल मार्च आयोजकों के लिए मुसीबत बन गया। पुलिस के मुताबिक मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए और सड़क पर भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ। मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत करीब 50 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष अभय सिंह के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे दुल्लापुर निवासी विकास निषाद के नेतृत्व में करीब 50 लोग कैंडिल मार्च लेकर निकले। मार्च दुल्लापुर गांव से शुरू होकर ऊंचे पुरवा होते हुए दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचा। इस दौरान सड़क पर भीड़ एकत्र होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।

पुलिस के अनुसार कैंडिल मार्च के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जिले में 11 सितंबर से दो अक्टूबर तक धारा 144 लागू है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

उपनिरीक्षक विभव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विकास निषाद, राहुल निषाद, रामजनम निषाद, सुभाष, जसकरन, रामफल, राजकुमार और विनोद निषाद को नामजद किया है। इनके अलावा करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस