बनारस से आए विद्वानों ने गंगा आरती की तर्ज पर की गणेश महाआरती
बनारस से आए विद्वानों ने गंगा आरती की तर्ज पर की गणेश महाआरती
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के चौक बाजार स्थित श्री शंकर मंदिर धर्मशाला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार की शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया।
गणेश जी की महाआरती में सम्मिलित हुए विधायक अजय सिंहसमिति अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने बताया कि महाआरती में मुख्य अतिथि करनैलगंज विधायक अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। बनारस धाम से आए विद्वान आचार्यों ने मां गंगा आरती की तर्ज पर सिद्धिविनायक भगवान गणेश की विधि-विधानपूर्वक भव्य महाआरती प्रस्तुत की। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक आस्था से सराबोर रहा।
महाआरती के उपरांत गाजे-बाजे के साथ सुरेश कौशल उर्फ लल्लन एवं रिंकू सोनी ने भगवान गणेश के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के गगनभेदी जयकारों से चौक बाजार सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ को देखकर स्थानीय सुरक्षाकर्मियों ने मार्ग परिवर्तित करते हुये यातायात को बहाल कराने हेतु बेहतर प्रयास किया।ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर आचार्य पं. उदयभान मिश्रा, श्रीरामजानकी मंदिर के पुजारी महंत कौशलदास जी महाराज, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, मुख्य यजमान रामजी सोनी, दयाशंकर कौशल, दीपक सिंह, ओंकार कौशल, सिद्धांत शुक्ला उर्फ अंशू, सीनू रस्तोगी, रामनिहाल सोनी, अंकित कौशल ‘राजा’, विष्णुप्रताप नारायण सिंह, संत बहादुर सिंह पिंकू, पुत्ती सिंह सहित हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।




