गणपति के दरबार में सजा छप्पन भोग, गूंजे जयकारे

 


गणपति के दरबार में सजा छप्पन भोग, गूंजे जयकारे

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

हवन-पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज और बाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के चौक बाजार स्थित श्री शंकर मंदिर धर्मशाला में श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव में शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित महोत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महोत्सव के पंचम दिवस सिद्धि विनायक भगवान गणेश को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। अवध धाम से पधारे आचार्य पं. उदयभान मिश्रा शास्त्री एवं सहयोगी विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन कराया। सायंकालीन आरती के दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।वहीं, शनिवार दोपहर बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत कन्या भोज और बाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्रीरामजानकी मन्दिर के पुजारी महंत कौशलदास जी महराज, समिति अध्यक्ष रामकुमार सोनी, मुख्य यजमान रामजी सोनी, तिलकराम वर्मा, दयाशंकर कौशल,सीनू रस्तोगी, अवधेश कौशल, अंकित कौशल ‘राजा’, ओंकार कौशल, लल्लन कौशल समेत बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस