बच्चों ने 1100 दीप जलाकर किया दीपदान


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। दीपावली के पावन पर्व पर विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्रामपंचायत पूरे लाली स्थित ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दीपोत्सव के दौरान क्षेत्र के बच्चों द्वारा ब्रम्हदेव बाबा के स्थान पर 1100 दीपक जलाया गया।गाँव के निवासी राम सिंह ने बताया कि बच्चों ने इस दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया,तथा तकरीबन चार बजे से ही अपने कार्य मे जुट गये। शाम होते ही ब्रम्हदेव बाबा का साथ दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
     इस मौके पर गोलू सिंह,रुद्र प्रताप सिंह,सूरज सिंह,अभय सिंह,विजय प्रताप सिंह,राहुल सिंह,विनय सिंह,पूजाराम शर्मा,लवकुश शर्मा,अमित शर्मा,राज सिंह,बली कुमार सहित गांव के काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस