"एक दिया शहीदों के नाम" कार्यक्रम में 500 दीपक जलाकर बार्डर पर शहीद हुये वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड कर्नेलगंज स्थित सरयू घाट (कटरा घाट) पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह ने बताया कि नमो नमो क्रान्ति फाउंडेशन के कार्यकर्ता और ग्रामीणजनों ने मिलकर 500 दीपक जलाकर सीमा पर शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी दीपावली के मद्देनजर "एक दिया शहीदों के नाम" बॉर्डर पर शहीद हुए वीर जवानों को दीपक जलाकर याद किया गया तथा उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान दीपोत्सव कार्यक्रम में कर्नलगंज नगर अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, कर्नलगंज प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार पूरी टीम के साथ,नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी ,सत्यप्रकाश तिवारी तरबगंज विधानसभा अध्यक्ष,अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पाण्डेय,जिला सलाहकार मोहित मिश्रा,जिला संगठन मंत्री रामानुज मिश्रा,सुधांशु,शुक्ला,जोगिंदर बाजपेई,श्याम किशोर गोस्वामी,मंजीत कुमार गोस्वामी,ज्ञानेश्वर मिश्रा विधान सभा अध्यक्ष,अमरीश कुमार गुप्ता,सूरज सिंह व महिला टीम में सविता मिश्रा जिला अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष सीमा अवस्थी,गुड़िया तिवारी बेलसर ब्लॉक अध्यक्ष,दीपमाला तिवारी परसपुर ब्लॉक अध्यक्ष,माया सिंह विधान सभा अध्यक्ष, ऊषा सिंह, जानवी सोनी,गायत्री सोनी,मीरा सोनी,दयावंती सिंह,खुशबू तिवारी,संध्या गोस्वामी अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।