दहेज उत्पीड़न करने वाले ससुरालियों पर हुआ मुकदमा दर्ज


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोंडा अन्तर्गत थाना खोड़ारे के ग्राम ढढुआ कुतुबजोत निवासी रेखा वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी संजय वर्मा के साथ हुई थी। उसके मायके वालों ने अपने हैसियत के अनुसार दान दहेज सहित अन्य सामान देकर विदा किया था।मगर ससुराल वाले उतने से संतुष्ट नही थे। शादी में कम दहेज मिलने की बात कहकर आये दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। यही नही उसके पति संजय वर्मा शराब पीने के आदी हैं शादी के समय यह बात उसके मायके वालों से छुपाई गई। आरोप है कि ससुराल वाले उसका फोटो अश्लील गाने के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। और मायके से मिले जेवर आदि को कब्जे में करके उसके मांग का सिंदूर धोते हुए उसे घर से भगा दिए।    

      इस बावत थानाध्यक्ष खोड़ारे न्के त बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्राम ढढुआ कुतुबजोत निवासी संजय वर्मा,रामअजोर,संजय की माँ, राजू वर्मा व अनिल वर्मा के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य विधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस