एसओ परसपुर का सराहनीय कार्य,चौकीदार के निधन पर सेल्यूट कर दी अंतिम विदाई
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम कुड़ियाव के चौकीदार रहे दशरथ पुत्र सन्तोषी का निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुये ढांढस बंधाया।साथ ही मृत चौकीदार को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सलामी देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दिया।
वहीं एसओ ने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।एसओ के इस नेक कार्य की ग्रामीणजनों ने खूब सराहना किया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सऊद खान ने कहा कि ऐसे ये पहले व्यक्ति है जो कि एसओ के पद पर होते हुए भी एक छोटे से पद पर तैनात ग्राम चौकीदार को भी अपना परिवार मानते हुये उनकी मृत्यु पर पहुँचकर हम सब को सदैव के लिए ऋणी बना दिया।सभी ने उनकी उत्कृष्ट सोंच की भूरी भूरी प्रशंसा की।