संदिग्ध स्थितियों में गोला पटाखा लेकर जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों के पटाखे में विस्फोट,दोनों जख्मी


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

👉दीपावली की खुशियां ग़मों में हुई तबदील......

गोण्डा।। जनपद गोण्डा नगर कोतवाली अन्तर्गत आवास विकास कॉलोनी के पास एक दर्दनाक घटना हुई जिसमें स्कूटी की डिक्की में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया।जिससे स्कूटी सवार दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये, वहीं स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गये।चिकिसकों के मुताबिक एक युवक दाहिना पैर काफी जख्मी होने के कारण
नाजुक स्थिति में सनी यादव को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरा युवक ओम यादव का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही
सीओ सिटी एवं नगर कोतवाल भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया।वहीं घायलों की स्थिति तथा भीषण विस्फोटक पर लोंगों के जेहन में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं।
इस बावत कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि दोनों युवक नगर कोतवाली क्षेत्र के गरीबी पुरवा निवासी है।सूचना मिलते ही परिजनों में दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस