दलित महिला की थाने में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम टिकलुहन पुरवा त्यौरासी की रहने वाली दलित एक महिला ने थाने पर सुनवाई न होने पर एसपी व मुख्यमंत्री को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि 31 अक्टूबर को दिन में 11 बजे गांव के ही एक नामजद समेत तीन लोग महिला के घर पहुंचकर जातिसूचक गाली देते हुए मुक़ा थप्पड़ से मारने पीटने लगे। बचाने दौड़े उसके पति व एक महिला की भी पिटाई कर दी। महिला ने जातिसूचक अभद्रता, मारपीट व ब्लाउज फाड़ने का आरोप लगते हुए इसकी सूचना थाने पर दी, किन्तु कोई सुनवाई होने पर थकहार कर पीड़ित महिला ने एसपी व सीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर गांव के ही धीरू सिंह रमईपुर व दो अज्ञात के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस