नारी सुरक्षा,सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूकता को लेकर छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवो में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा रैली निकालकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन आदि अधिकारो के प्रति महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पडे़गा। अपितु शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवो में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। 
     इसी क्रम में सोमवार को जनपद के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारीगणों (शक्ति दीदी) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रैली निकालकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा 44 जगह चौपाल लगाकर व 30 गांव/वार्डो/बैंको, 10 स्कूल में भ्रमण कर 536 बच्चों/महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान 4.0 के बारे में पम्पलेट बांटकर व जनजागरूक करते हुए आत्मरक्षा के बारे में बताया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों 1090,181, 112,1076,1098,108,102,1930 आदि के बारे में अवगत कराया गया तथा उनकी शिकायतों को सुनकर निस्तारित किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस