52 वाहनो पर परसपुर पुलिस ने किया 66500 रुपये का जुर्माना
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। आगामी त्यौहार दीपावली धनतेरस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशक्रम व थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमे वाहन सम्बन्धी प्रपत्रों की जाँच की गई।
इस बावत थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया कि उक्त सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट,अधुरे कागजात व असीमित सवारियों को बैठाकर फर्राटा भरने वाले दुपहिया वाहनों को रोककर वाहन सम्बन्धी प्रपत्रों की सघनता से जाँचकर विधिक कार्यवाही की गयी।उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान 52 वाहनों का ई चालान करते हुए 66500 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।