खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर के सुसुंडा डीहा गाँव निवासी राधेश्याम पाण्डेय पुत्र राम उजागर ने पुलिस को फौती सूचना के माध्यम से अवगत कराया है कि मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे भाई के ही ट्रैक्टर से खेत की जोताई की जा रही थी। कि तभी पीड़ित का नाती दीपक पाण्डेय उर्फ लालू पुत्र श्रवण पाण्डेय अचानक ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। इतने में उसका पैर फिसल जाने से वह ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गया।घायल अवस्था मे उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रशान्त गुप्ता मय हमराह कांस्टेबल आनन्द अग्रहरि व रमाकान्त पटेल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिये भेज दिया।
         इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को भेजकर शव को कब्जे में लेते हुये पंचायत नामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस