पसका में सरयू नदी में बाप-बेटे ने लगाई छलांग, 13 वर्षीय बेटे की मौत
पसका में सरयू नदी में बाप-बेटे ने लगाई छलांग, 13 वर्षीय बेटे की मौत
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर, गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र के अन्तर्गत पसका बाजार में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब दो बजे एक बाइक सवार युवक और एक बालक पसका स्थित सरयू नदी के पुल पर पहुंचे। उन्होंने पुल के किनारे बाइक खड़ी की और अचानक दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को नदी से बाहर निकाला।
अचेतावस्था अवस्था मे पड़े पिता अरविंद गोस्वामीसूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस पीआरवी 5657 की टीम के जवान शिवसागर यादव, रामबहादुर और चालक होमगार्ड संतोष तिवारी ने तत्काल अचेत पड़े युवक अरविंद गोस्वामी (निवासी सगरा, पोस्ट कलवारी, थाना कटरा बाजार) को सीएचसी परसपुर पहुंचाया। वहीं उनके 13 वर्षीय पुत्र नवनीत गोस्वामी को एंबुलेंस से लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने पिता अरविंद का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी परसपुर में अरविंद का इलाज करते चिकित्सक
घटना के संबंध में मृतक के बाबा दिलबहाल गोस्वामी ने बताया कि दोनों दोपहर में बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पंचायत नामा की कार्यवाही पूरी करती परसपुर पुलिसइस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शरदेन्दु कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।



