सवा महीने पहले मारपीट में घायल युवक की मौत,परिजनों में पसरा मातम

 


सवा महीने पहले मारपीट में घायल युवक की मौत,परिजनों में पसरा मातम

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम गजसिंहपुर के भेड़िया कोट गांव निवासी भीम की गुरुवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब सवा महीने पहले गांव के ही कुछ लोगों ने भीम के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं।

वहीं मृतक की पत्नी रीता का आरोप है कि गत 19 मई को हुए विवाद में विपक्षियों ने उनके पति को बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद से वह लगातार बीमार चल रहे थे। गुरुवार सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई।

    इस बावत प्रभारी निरीक्षक शरदेन्दु कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा फौती सूचना प्राप्त हुई है,जिस पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस