तेजप्रताप सिंह बने कोतवाल कर्नलगंज, हेमन्त कुमार को मिली थाना परसपुर की कमान


तेजप्रताप सिंह बने कोतवाल कर्नलगंज, हेमन्त कुमार को मिली थाना परसपुर की कमान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के द्वारा जनहित एवं प्रशासनिक हितों को देखते हुये कई थाने के प्रभारियों का स्थानांतरण कर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृण बनाने का काम किया है। पिछले काफी दिनों से कर्नलगंज कोतवाली में जमे कोतवाल श्रीधर पाठक को अब अपराध शाखा का कार्यभार दिया गया। वहीं थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह को कोतवाली कर्नलगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई,तथा प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का दायित्व निभा रहे इंस्पेक्टर हेमन्त कुमार को थाना परसपुर की कमान देकर बड़ा फ़ेरबदल किया गया।इसी क्रम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीगंज अनीता यादव को  प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद गोण्डा एवं महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक रहीं प्रतिभा सिंह को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जिम्मेदारी दी गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस