बकरीद त्यौहार के मद्देनजर नमाजियों की उमड़ी भीड़,गले मिलकर एक दूसरे को दिया मुबारकबाद


 अकीदत के साथ पढ़ी गयी बकरीद की नमाज,सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षाकर्मी रहे मुस्तैद

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज बड़े अकीदत के साथ अता की गई। परसपुर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों पर नमाजियों की भारी भीड़ रही है।

       

      मेले में उमड़ी नमाजियों एवं महिलाओं बच्चों की भीड़

 बकरीद त्यौहार के मद्देनजर लोगों ने नमाज पढ़ने के पश्चात एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद पेश किया।वहीं ईदगाहों पर लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी किया।

     ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसडीएम                यशवंत राव व सीओ कर्नलगंज विनय कुमार सिंह

  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी यशवंत राव,पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह,नायब तहसीलदार सुभद्र प्रसाद यादव एवं प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह,उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, अमित गुप्ता, सौरभ वर्मा सहित दर्जनों महिला पुरुष कांस्टेबल मुस्तैद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस