नवागत थाना प्रभारी शरदेन्दु कुमार पाण्डेय ने सम्हाला परसपुर थाने का पदभार

 


नवागत थाना प्रभारी शरदेन्दु कुमार पाण्डेय ने सम्हाला परसपुर थाने का पदभार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। मंगलवार की रात अचानक पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने हत्या के मामले में विवेचना में लापरवाही बरतने कर चलते थाना परसपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड़ तथा फायरिंग की घटना छिपाने के आरोप में थाना इटियाथोक के कोतवाल को लाईन कर दिया।कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिये परसपुर थाने की कमान इंस्पेक्टर शरदेन्दु कुमार पांडेय को सौपी गयी।पुलिस अधीक्षक के आदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुये नवागत प्रभारी निरीक्षक श्री पाण्डेय ने पहुँचकर परसपुर थाने का चार्ज संभाला।इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी फरियादियों को न्याय दिलाना तथा अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करना हमारी प्राथमिकता होगी।तदुपरांत थाने के सभी उपनिरीक्षक आरक्षी सहित सभी का परिचय प्राप्त कर सभी को समर्पित भाव से न्याय संगत के तहत कार्य करने के निर्देश दिये।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस