परसपुर व इटियाथोक थानों के प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, नए अधिकारियों की तैनाती
परसपुर व इटियाथोक थानों के प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, नए अधिकारियों की तैनाती
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोंडा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रशासनिक सख्ती का परिचय देते हुए पंद्रहवें दिन परसपुर व इटियाथोक थानों के प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुरूप जनहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से की गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा निरीक्षक शरदेन्दु पाण्डेय को परसपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक श्री कृष्ण गोपाल राय को इटियाथोक थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक की इस सख्ती से विभाग में हलचल देखी जा रही है, वहीं आमजन इसे अनुशासन व कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम मान रहे हैं।
