आर्टिगा कार व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में ड्राइवर सहित चार की मौत,तीन घायल
आर्टिगा कार व ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में ड्राइवर सहित चार की मौत,तीन घायल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। सोमवार की भोर में बाराबंकी जनपद अन्तर्गत थाना क्षेत्र रामनगर के चौका घाट से रामनगर के बीच गोंडा-लखनऊ हाईवे गनेशपुर स्थित अंचल चंचल ढाबे के पास ट्रक और आर्टिगा कार की हुई भीषण टक्कर में पड़ोसी जिला गोण्डा निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जनपद गोण्डा के इमामबाड़ा निवासी ड्राइवर सहित खिराभा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि यह सभी लोग किसी सगाई समारोह में शामिल होने कानपुर गये थे जहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसमे खिराभा निवासी रमाशंकर मौर्य, सुधीर मौर्य व उनकी पत्नी शांति मौर्या और मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी कार चालक अयान कुरैशी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रमाशंकर मौर्य की पत्नी और उनके 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका बाराबंकी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।उक्त हादसे के चलते काफी देर तक यातायात जाम रहा।


