तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से पिता गंभीर रूप से घायल, मां-बेटी भी ज़ख्मी




 तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से पिता गंभीर रूप से घायल, मां-बेटी भी ज़ख्मी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर में परसपुर से भौरीगंज रोड पर तुलसीदास गेट के सामने एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार इनोवा कार (यूपी-32 एफएफ 8969) ने एक परिवार को टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रीमती माधुरी सिंह, अपने पति रंजीत सिंह और छोटी पुत्री के साथ परसपुर बाजार जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा कार का चालक अत्यधिक तेज गति से सामने से आयी और उसने जानबूझकर परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत सिंह का पैर बुरी तरह फट गया, एड़ी की हड्डियां टूटकर गायब हो गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से वे तत्काल बेहोश हो गए। श्रीमती माधुरी सिंह को भी गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पुत्री के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। डॉक्टरों द्वारा रंजीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं माधुरी सिंह और उनकी बेटी को भी उपचार हेतु भर्ती किया गया।बाद में परिजनों द्वारा रंजीत सिंह को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के पुरनिया अलीगंज स्थित एक निजी ऑर्थोपेडिक सेंटर में भर्ती कराया गया। 

    इस बावत प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस