शादी के बाद विदा होकर जा रही बेटी की गाड़ी पर हमला, लड़की सहित तीन घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त

 


शादी के बाद विदा होकर जा रही बेटी की गाड़ी पर हमला, लड़की सहित तीन घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा 

परसपुर गोंडा।। एक पिता की बेटी की शादी के बाद विदाई कर ससुराल जाते समय कुछ असामाजिक तत्वों ने रास्ते में गाड़ी रोककर हमला कर दिया। यह घटना 8 जून 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे चौहान पुरवा के पास, परसपुर से पसका रोड पर घटी।

       प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सकरौर डीहा निवासी गंगा प्रसाद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी जनपद बहराइच में तय हुई थी। शादी के बाद जब उनकी बेटी रिन्का सिंह अपने पति अनूप सिंह के साथ गाड़ी संख्या (UP40- BA- 2825) से ससुराल जा रही थी, तभी विपक्षी शिवम सिंह निवासी उमराव पुरवा, राजापुर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ गाड़ी को जबरन रोक लिया।

विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए हॉकी और डंडे  से हमला कर दिया, जिसमें अनुप सिंह, रिन्का सिंह और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

            इस बावत प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड़ ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर नामजद और अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस