कूटरचित तरीक़े से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले में 16 लोंगो पर केस दर्ज
कूटरचित तरीक़े से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले में 16 लोंगो पर केस दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के विकास खंड परसपुर में जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। अनिल कुमार रस्तोगी ने 16 लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
श्रीरस्तोगी के अनुसार, आरोपियों ने गाटा संख्या 559 की भूमि का आधा और एक चौथाई हिस्सा दिखाकर जाली इकरारनामा तैयार किया। खतौनी में केवल रस्तोगी ही इस जमीन के कानूनी मालिक हैं। आरोपियों का इस जमीन से कोई वास्ता नहीं है।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें मुक्के और थप्पड़ मारे। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों में राजाटोला, डेहरास, करनैलगंज और परसपुर कस्बे के निवासी शामिल हैं। इनमें राघवेन्द्र सिंह, कुँवर महावीर सिंह, कुंवर राजेन्द्र सिंह, स्नेहलता सिंह, अमित सिंह, अनूप सिंह और प्रेमावती हैं। मो० शाहिद, फरीद, नदीम, विजय बहादुर सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, मो० शाहरूख, मो० आसिफ, मुस्तकीम फारूकी और मेराज अहमद भी आरोपी हैं।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में जमीन विवादों में फर्जी दस्तावेजों के मामले बढ़ रहे हैं। इससे इलाके में तनाव का माहौल है।
