"एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत विधायक अजय सिंह ने किया पौधरोपण,भावुक अपील से छूए लोगों के दिल
"एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत विधायक अजय सिंह ने किया पौधरोपण,भावुक अपील से छूए लोगों के दिल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर, गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के ग्राम कडरू में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करनैलगंज विधान सभा के लोकप्रिय विधायक अजय सिंह ने स्वयं फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और मातृभक्ति का संदेश दिया।
पौधरोपित करते विधायक अजय सिंहइस अवसर पर विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई अपनी मां के नाम पर कुछ बड़ा नहीं कर सकता,तो कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग ऐसा करना चाहते हैं लेकिन उनके पास अपनी जमीन नहीं होती। ऐसे में वे अपने गांव के मंदिर, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, अस्पताल, श्मशान घाट, खेल के मैदान या पार्क जैसे सार्वजनिक स्थानों में पौधरोपण कर सकते है
पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित वन सुरक्षा कर्मी व अन्य
विधायक अजय सिंह ने कहा, "जिसका कोई नहीं होता, उसका भगवान होता है।" इस भावुक अपील ने उपस्थित लोगों को गहराई से छू लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी होगी, तभी यह अभियान सफल और सार्थक सिद्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है "एक पेड़ मां के नाम", और इसे सफल बनाने के लिये अपने द्वारा लगाये गए पौधे को पेड़ का रूप देना होगा।कार्यक्रम का वातावरण मातृत्व, सेवा और प्रकृति प्रेम की भावना से सराबोर रहा।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, इतेंद्र सिंह गुड्डू, राकेश सिंह चौहान, अमरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, लक्ष्मी शंकर पाण्डेय,पिंकू सिंह, रवीश सिंह, राजू सिंह चंगेरी एवं वन विभाग के कर्मी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


