33वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में छाया मातम
33वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में छाया मातम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत पूरे लाली के मजरा लाला पुरवा में उस समय चीख पुकार मच गई जब 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाला पुरवा पूरे लाली निवासी रामानन्द पुत्र रामनाथ ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया कि उसका 33 वर्षीय बेटा सुरेन्द्र ने गुरुवार सुबह सात बजे घर का दरवाजा अंदर से बंद कर घर मे लगे पंखे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।सूचना पर उपनिरीक्षक संदीप वर्मा मय हमराह कांस्टेबल राहुल पटेल,राजेश यादव के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हाशिल कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
