"कोख में न मारो बाबुल बेटी हूँ तुम्हारी" गीत पर छलकी दर्शकों की आँखे, एनएसएस शिविर का हुआ समापन


 "कोख में न मारो बाबुल बेटी हूँ तुम्हारी" गीत पर छलकी दर्शकों की आँखे, एनएसएस शिविर का हुआ समापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र परसपुर के कम्पोजिट विद्यालय पूरे रामभरोसे में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को हुआ। डॉ0 सीमा तिवारी एवं डॉ0 अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को महाविद्यालय की प्राचार्या बीना सिंह की उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सक डॉ0 अशोक कुमार सिंह कोटेश्वरी एवं संदीप सिंह मोनू द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम के अंतिम दिवस का शुभारंभ किया गया।


 इस दौरान एनएसएस के स्वयमसेविकाओं तथा स्वयंसेवकों द्वारा भजन,लोक गीत, एकल नृत्य सहित युगल गीत का मनमोहक मंचन किया गया।

युगल गीत पर नाट्य मंचन करती महाविद्यालय की छात्राएं

कार्यक्रम का संचालन कृतिका गुप्ता द्वारा किया गया।मंच का संचालन कर रही कृतिका गुप्ता ने शायरी पढ़ते हुये कहा कि "धरती कहता अम्बर कहता,बस सबका यही तराना है,शिक्षकगण आपके होने से रोशन हुआ जमाना है"।

      कार्यक्रम का बहुत ही रोचक ढंग से संचालन करती                      एनएसएस की स्वयंसेविका कृतिका गुप्ता

वहीं आस्था शुक्ला एवं अनामिका शुक्ला ने "कोख में न् मारो बाबुल बेटी हूँ तुम्हारी" गीत से एक बेटी का दर्द बयां करते हुये कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी दी।वहीं मनीषा रावत ने स्वागत गीत तथा साधना शुक्ला ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,आयुषी शुक्ला ने मोबाइल फोन की वजह से अपनों से बनती दूरियों को चरितार्थ करते हुये रचना पढ़ी।जिसे सुनकर दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गये और करतल ध्वनि से उन सभी का उत्साहवर्धन किया।

            एनएसएस की प्रतिभागी स्वयमसेविकाये

    इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवगोपाल शुक्ला, डॉ0 एसपी सिंह,राजीव शुक्ला, डॉ0 श्रेयसी ठाकुर,रुचि सिंह संध्या सिंह,अनुपमा सिंह,डॉ0 दयाशंकर मिश्रा,अनूप शुक्ला सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस