पं0 ललित कृष्ण जी महराज ने सुनाई भक्त प्रह्लाद एवं ध्रुव की मार्मिक कथा,श्रोतागण हुये भावविभोर


 पं0 ललित कृष्ण जी महराज ने सुनाई भक्त प्रह्लाद एवं ध्रुव की मार्मिक कथा,श्रोतागण हुये भावविभोर

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

 परसपुर गोण्डा।। विकासखण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधईपुर खांडेराय के श्री बैरिहा बाबा ब्रह्मचारी स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पं0 ललित कृष्ण जी महाराज ने बहुत ही मार्मिक ढंग से ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि बालक ध्रुव ने साहस व दृढ़ निश्चयता के साथ अल्पायु में ही भगवान को प्राप्त कर लिया। साहस ,निडरता और दृढ़ निश्चय के साथ यदि सच्चे मन से किसी काम को किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।उन्होंने कहा कि हिरणकश्यप के पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। हिरणकश्यप भगवान विष्णु को शत्रु मानते थे। उन्होंने अपने पुत्र को मारने के लिए कई उपाय किये लेकिन हर बार असफल रहे। हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को खंभे से बांध कर मारने के लिए तलवार उठाया था कि खंभा फट गया उस खंभे में से विष्णु भगवान नरसिंह का रूप धारण करके प्रगट हो गये जिनका मुख शेर का व धड़ मनुष्य का था। व्यास जी कहा कि इस रूप के पीछे भी बहुत गूढ़ रहस्य है।उन्होंने कहा कि हिरण्यकश्यप को वरदान था कि उसे न तो मनुष्य मार सकता है न जानवर न दिन में उसकी मौत होगी न रात में इस लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह का रूप लेकर अत्याचारी हिरण्यकश्यप का वध किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस