संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पति व ससुर पर केस


 संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पति व ससुर पर केस

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम कण्डरु में गुरुवार को फंदे से लटककर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम चरहूँवा परसन पुरवा निवासिनी सुभद्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने बेटी काजल सिंह 28 वर्ष की शादी वर्ष 2016 में ग्राम कण्डरु में बेगराज सिंह के बेटे राजू सिंह के साथ किया था। आरोप है कि पति व ससुर की प्रताड़ना से तंग बेटी ने फंदे से लटककर जीवल लीला खत्म कर ली।मृतका के किशन सिंह नामक 8 वर्ष का लड़का भी है।

 इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर आरोपित मृतका के पति राजू सिंह एवं ससुर बेगराज सिंह कडरू निवासी के विरुद्ध विधिक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस