नहर में उतराता मिला 40वर्षीय युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

 


नहर में उतराता मिला 40वर्षीय युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत डेहरास डीहा निवासिनी लाजवती पत्नी जागेश्वर ने पुलिस को फौती सूचना  देकर अवगत कराया कि उसका बेटा महेश कुमार (40)होली के दिन शुक्रवार को घर से डेहरास चौराहे पर गया था। जहां से वापस घर नही आया शनिवार की सुबह गांव के लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डेहरास नहर पुलिया के समीप नहर में उसके बेटे का शव पड़ा है।सूचना पर उपनिरीक्षक अमन कनौजिया एवं उपनिरीक्षक असगर अली मय हमराह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हाशिल की।तथा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने का पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

       इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक की माता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस