घर मे घुसकर की अभद्रता व छेड़छाड़, केस दर्ज
घर मे घुसकर की अभद्रता व छेड़छाड़, केस दर्ज
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को घर के लोग गांव में आयोजित एक यज्ञ में गये हुये थे।तभी रात 11 बजे आरोपी युवक घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और लड़की से छेड़छाड़ अभद्रता व मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिया।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपित पूरे अंगद के रोहित यादव के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
