ससुराल आये युवक व उसकी पत्नी की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज
ससुराल आये युवक व उसकी पत्नी की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम नरायनपुर ललक निवासी अजय कुमार ने पुलिस की तहरीर देकर आरोप लगाया कि होली त्यौहार के मद्देनजर अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था।रविवार की रात तकरीबन आठ बजे आटा चौराहे पर विपक्षीगण अनायास जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़,लाठी से मारने लगे। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी सपना की भी पिटाई कर दिया। तथा जान से मारने की धमकी भी दिया।आरोप है कि मारपीट में पीड़ित के गले से सोने की ओम की लॉकेट तथा पत्नी की मटरमाला गिर गया।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आटा हठ्ठी पुरवा निवासी चन्दन सिंह,कल्लू सिंह एवं अंकित सिंह के खिलाफ हरिजन एक्ट सहित अन्य विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
