धूमधाम के साथ मनाई गई होली,फगुआ गीत एवं चौताल गायन की रही धूम
धूमधाम के साथ मनाई गई होली,फगुआ गीत एवं चौताल गायन की रही धूम
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत नगर समेत विभिन्न गांव में होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हुरिहारों की टोली ने ढोल मृदङ्ग, मंजीरा के साथ तरह तरह के चौताल एवं फगुआ गीतों जलवा विखेरते हुये होली पर्व को मनाया।वहीं कई जगहों पर डीजे की धुन पर थिरकते लोगों की अलग ही शोभा रही है। चेयरमैन वासुदेव सिंह की अध्यक्षता में अंजही मोहल्ला एवं श्रीरामजानकी मन्दिर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे हुरिहारों की टोली ने एक ऊपर एक नए चढ़कर मटकी फोड़ने का प्रयास किया।वहीं लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुये गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दिया।
परसपुर चौक स्थित श्रीरामजानकी मन्दिर,राजमन्दिर राजा सगरा,नर्वदेश्वर नाथ मंदिर नौशहरा,प्राचीन शिवमन्दिर मुरावन टोला, राजपुर स्थित ब्रम्हदेव बाबा,हनुमान मंदिर आटा में हुरिहारों कई टोली ने फगुआ गायन करते हुये अंत मे थाना परिवार में शिव मंदिर पर चौताल गायन के साथ समापन किया गया। कई कई जगहों पर चना प्रसाद एवं शरबत का भी वितरण किया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,विनोद पाण्डेय काका प्रधान ग्रामीण, गिरीश नारायण सिंह बबलू,सुनील सिंह,शम्भू नाथ कौशल,अनिल सोनी,कृष्ण कुमार सैनी,प्रदीप सैनी,अरविंद गुप्ता सभासद,सिद्धांत शुक्ला अंशू तिलकराम वर्मा,रामदेव पाण्डेय, घनश्याम गुप्ता,राजू गुप्ता सहित अन्य तमाम क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
सुरक्षा के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों,चौक चौराहे पर उपनिरीक्षक समेत अन्य आरक्षी सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे।वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह निरन्तर क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।



