नशा उन्मूलन के प्रति एनएसएस के स्वयमसेविकाओं ने आमजन को किया जागरूक
नशा उन्मूलन के प्रति एनएसएस के स्वयमसेविकाओं ने आमजन को किया जागरूक
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने नित्य प्रति आमजन मानस को जागरूक करने के लिए रैली के माध्यम से गांव गांव जाकर लोंगो को जागरूक करने का काम कर रहे है। डॉ0 सीमा तिवारी एवं डॉ0 अजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सितावी पुरवा एवं चरहुंवा गांव में जाकर एनएसएस के स्वयमसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा उन्मूलन के बारे में लोंगो को जागरूक किया।
तदुपरांत नशा उन्मूलन को लेकर एक गोष्ठी म आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ0 अशोक कुमार सिंह कोटेश्वरी ने कहा कि नशाहमारे शरीर को धीरे धीरे क्षतिग्रस्त करते हुये कई प्रकार की घातक बीमारियों को जन्म देता है।जिससे शेष बचा सम्पूर्ण जीवन नर्कमय बन जाता है।वही डॉ0 सीमा तिवारी ने कहा कि नशा नाश की जड़ है,नशा का आदि व्यक्ति कभी जीवन मे सुखी नही रहता है।न तो परिवारिक सुख मिलता और न ही समाज मे इज्जत मिलती है।कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवगोपाल शुक्ला ने कहा कि नशे में व्यक्ति सर्वप्रथम अंधा हो जाता है।उसे कुछ नही दिखाई देता कि हम किससे बात कर रहे है। और हमे कैसे बात करनी चाहिये।बहन बेटी एवं परिवार के सामने अभद्र भाषाओं का प्रयोग घर की खुशियों को छीन लेता है।डॉ0 अजीत सिंह ने कहा कि नशा सभी गलत ही होते है चाहे वह जिस प्रकार का भी हो। नशा करने से सामाजिक आर्थिक एवं परिवारिक क्षति होती है इसलिए नशा से कम से कम सौ कदम दूर रहना चाहिए, जिससे परिवार में सुख सम्रद्धि व खुशहाली आवे।
इस अवसर पर डॉ0 अनुपमा सिंह,डॉ0 श्रेयसी ठाकुर,डॉ0 दयाशंकर मिश्रा, नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, ओम नारायण सिंह,अनूप शुक्ला शिवांश अन्य गुरुजन एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


