गाजे बाजे के साथ बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान से निकली कलश यात्रा
गाजे बाजे के साथ बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान से निकली कलश यात्रा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
👉गगनभेदी जयकारों से भक्तिमय हो उठा सम्पूर्ण क्षेत्र.....
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम मधईपुर खाण्डेराय में तालेपुरवा बरवन पुरवा मार्ग पर स्थित श्री बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। गुरुवार को अवध धाम से पधारे कथाव्यास ललित कृष्ण महराज के नेतृत्व मे भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
जिसमे गाजे बाजे एवं बैरिहा बाबा की जय,श्रीमद्भागवत महापुराण की जय,हनुमानजी महराज की जय,मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम चन्द्र महराज जय,वृंदावन बिहारीलाल की जय के गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर क्षेत्र भ्रमण करने के पश्चात कथा स्थल श्री बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर कलश रखकर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन,समस्त देवी देवताओं का आवाह्न कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्य यजमान अन्नू सिंह एवं जैसिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत मधईपुर खाण्डेराय स्थित श्री बैरिहा ब्रम्हचारी बाबा के स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया।जिसका शुभारंभ 13 मार्च गुरुवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।कथा विश्राम 19 मार्च तथा पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारे का आयोजन 20 मार्च को किया जायेगा।उन्होंने क्षेत्रीयजनों से अपील करते हुये कहा कि अवध धाम से पधारे हुये कथावाचक पं0 ललित कृष्ण महराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण की पावन कथा का रसास्वादन प्रतिदिन सायं छः बजे से प्रभु की इच्छा तक कराया जायेगा, जिसमे समस्त क्षेत्रवासियों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
इस अवसर पर सतीश सिंह,अखंड,सिंह,लक्ष्मन सिंह,शमशेर सिंह,प्रिंस,सोनू सिंह,यश,अजय सिंह,विशुनपाल सहित क्षेत्र की तमाम महिलाएं कलश यात्रा में सम्मिलित रहीं।


