निबंध प्रतियोगिता में स्वाती ओझा रही अव्वल,नारी सशक्तिकरण के तहत रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
निबंध प्रतियोगिता में स्वाती ओझा रही अव्वल,नारी सशक्तिकरण के तहत रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन कम्पोजिट विद्यालय पूरे रामभरोसे पाण्डेय में एनएसएस की कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 सीमा तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान स्वाती ओझा, द्वितीय स्थान गरिमा गौतम व तृतीय स्थान कृतिका गुप्ता ने प्राप्त किया।
नारी सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने ग्राम सिताबी पुरवा में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" संदेश के साथ रैली निकाली।
वहीं बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डॉ0 अनुपमा सिंह ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए बालिकाओं का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है, साथ ही सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।
इस अवसर पर डॉ0 अनूप शुक्ल, डॉ0 अजीत सिंह, डॉ0 दयाशंकर मिश्रा,नरेंद्र नाथ पाण्डेय,रंजू सिंह आदि उपस्थित रहे।





